19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘Bigg Boss OTT 3’ Winner – ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर सना मकबूल ने कहा, मैंने अपना फोकस नहीं खोया

'Bigg Boss OTT 3' winner Sana Makbul

मुंबई, 3 अगस्त । ‘मैं बस ट्रॉफी जीतने आई हूं’… ये वह डायलॉग है, जो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में सबसे ज्यादा सुनाई दिया। कंटेस्टेंट सना मकबूल शो के पहले दिन से ही यह बोलती आई कि मुझे जीतना है और आखिरकार उन्होंने अपने इस जुनून को पूरा कर दिया और इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। शुक्रवार 2 अगस्त को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सना ने रैपर नैजी को हराकर ट्रॉफी जीती। विनर के तौर पर उन्हें 25 लाख रुपए मिले। जीतने के बाद, एक्ट्रेस ने शो में अपने सफर को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “पहले दिन से ही मैं बहुत क्लीयर और फोकस्ड थी कि मुझे ट्रॉफी जीतना है। लोगों ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा, लेकिन मैंने अपना फोकस नहीं खोया। मुझे लगता है कि अगर किसी चीज को लेकर आपके मन में जुनून हो, तो वह पूरी होकर रहती है। आखिरकार, मैं यहां हूं।” लवकेश, विशाल और शिवानी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए सना ने कहा, “मैं जल्दी रिश्ते नहीं बनाती। मेरा मानना ​​है कि आप रियलिटी शो में दोस्त नहीं बनाते, लेकिन मैंने यहां दोस्त बनाए। लवकेश, विशाल और शिवानी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे।” सना की लाइफ के बारे में बात करें तो उनका जन्म 13 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। वह अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम ‘मकबूल’ लगाती हैं। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आरडी नेशनल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इस दौरान वह अपने पैरों पर खड़े होने के लिए बच्चों को ट्यूशन भी देती थी, उस वक्त सना हर स्टूडेंट से 100-200 रुपये की फीस लेती थी। सना ने महज 15 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन से की थी, इसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये मिले। इसके बाद वह 2009 में रियलिटी शो एमटीवी स्कूटी टीन डीवा में नजर आई। उन्होंने 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और फेमिना मिस ब्यूटिफुल स्माइल का टाइटल जीता। वह म्यूजिकल सीरीज में भी दिखीं। साथ ही उन्होंने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया। लेकिन लोकप्रियता उन्हें स्टार प्लस के सबसे चर्चित टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से मिली, जिसमें उन्होंने लावण्य का किरदार निभाया। उन्हें सोनी सब के ‘आदत से मजबूर’ और कलर्स टीवी के ‘विष’ में भी देखा गया था। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में आईं और सेमीफाइनल तक पहुंची। इसके अलावा, उन्होंने ‘कितनी मोहब्बत है 2’ और ‘अर्जुन’ में भी काम किया। अब वह ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर बनकर उभरी। शो जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम हो रहा था।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading