21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

आशा नेगी ने कॉफी के प्रति बयां किया ‘इजहार-ए-मोहब्बत’

मुंबई, 3 अगस्त । छोटे पर्दे की सुपर टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक आशा नेगी न सिर्फ टीवी पर, बल्कि ओटीटी पर भी अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट में कॉफी के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया। आशा ने इंस्टाग्राम पर कॉफी शॉप से ​​कई फोटोज शेयर कीं। फोटोज में, वह कॉफी पीतीं नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू जींस के साथ ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप पहना हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्यार हवा में है और इसकी खुशबू कॉफी जैसी है।” इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन मील की फोटो शेयर की थी। आशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मसालेदार डोसे की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ”मी टू माय डोसा: हे ब्यूटीफुल! अपनी स्किन केयर के लिए क्या करें?” इसके बाद एक्ट्रेस ने चटनी के साथ परोसे गए मसाला इडली की तस्वीर शेयर की। उन्होंने ट्रैवल के दौरान कॉफी और फूड को एन्जॉय करते हुए एक रील भी पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा, ”हील. लर्न. ग्रो. लव” एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में बात करें तो उनका जन्म 23 अगस्त 1989 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ। उन्होंने साल 2009 में मिस उत्तराखंड का ताज अपने नाम किया। वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं, इसके लिए वह मुंबई आ गईं। उन्होंने कई ऐड में काम किया और टीवी सीरियल ‘सपनों से भरे नैना’ के जरिए छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसमें उन्होंने मधुरा का किरदार निभाया। इसके बाद वह ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में निगेटिव रोल में नजर आईं। लेकिन लोकप्रियता उन्हें साल 2011 में ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से मिली। उन्होंने अर्चना देशमुख यानि अंकिता लोखंडे की अडॉप्टेड बेटी पूर्वी देशमुख का किरदार निभाया और अपने इस रोल के जरिए घर-घर में मशहूर हुईं। इसके लिए उन्हें गोल्ड अवार्ड भी मिला। ‘पवित्र रिश्ता’ में अपने को-स्टार ऋत्विक धनजानी के साथ उनका अफेयर रहा और दोनों ने जल्द ही शादी कर ली। सीरियल के बाद ऋत्विक और आशा ने जोड़ी बनाकर ‘नच बलिए 6’ की ट्रॉफी जीती, लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों अलग हो गए। आशा ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वह ‘बारिश’ और ‘अभय’ जैसे ओटीटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अनुराग बसु की डिजिटल फिल्म ‘लूडो’ से सिनेमा में डेब्यू किया और क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कॉलर बम’ में भी काम किया।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading