19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के रनर अप नेजी बोले ‘अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा’

मुंबई, 3 अगस्त । रैपर नेजी को मात देकर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ताज सना मकबूल ने अपने नाम किया। शो की शुरुआत 21 जून से हुई थी और फिनाले 2 अगस्त को हुआ। रनर-अप रहे नेजी ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की और कहा कि अब वह पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। सना मकबूल के जीतने पर रैपर ने कहा, “उसकी जीत मुझे अपनी जीत जैसी लगती है। मैंने अपना सब कुछ दिया और दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं अपनी दवाओं के सेवन के कारण थोड़ा सुस्त था, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना मेरे लिए जीत जैसा लगता है।” नेजी ने आगे कहा, “मैं इस जर्नी को अपने लाइफ में पॉजिटिव ग्रोथ की ओर एक कदम के रूप में देखता हूं। लोगों ने मुझे बहुत प्यार किया। उन्हें मेरा रियल साइड पता चला। अब, पीछे मुड़कर नहीं देखना है। मैं बाहर थोड़ा निराश था, लेकिन घर के अंदर, मुझे सभी से बहुत प्यार मिला। अब, मैं बाहर धूम मचाने जा रहा हूं।” नेजी बिग बॉस के घर में पूरे समय शांत रहे। अपने शांत स्वभाव के बारे में बात करते हुए, रैपर ने कहा, “मेरे परिवार ने मुझे सिखाया है कि गुस्सा इंसानियत का सबसे बड़ा दुश्मन है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि गुस्से से कुछ भी अच्छा नहीं होता। व्यक्ति को शांत होना सीखना चाहिए।” टॉप 5 में सना मकबूल, कृतिका मलिक, साई केतन राव, नेजी और रणवीर शौरी शामिल थे। फिनाले में सबसे पहले कृतिका मलिक बाहर हुईं और इसके बाद साई केतन राव को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। रणवीर शौरी, जिनके जीत के सबसे ज्यादा चांसेस लग रहे थे। वह भी टॉप 2 से बाहर हो गए। सभी को पछाड़ते हुए आखिर में सना मकबूल ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की और 25 लाख रुपए की प्राइज मनी हासिल की। यह शो जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम हो रहा था।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading