19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है ‘बिग बॉस’ : रणवीर शौरी

मुंबई, 3 अगस्त । ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के दर्शकों को सबसे ज्यादा जीत के चांसेस रणवीर शौरी के लग रहे थे। लेकिन हुआ कुछ और ही… सभी फाइनलिस्ट को पछाड़ते हुए सना मकबूल ने खिताब अपने नाम किया। घर से बाहर आने के बाद रणवीर ने शो में अपने सफर पर खुलकर बात की। रणवीर ने कहा, “मैं अपनी जर्नी को मेंटली, फिजिकली और इमोशनली तौर पर रोलर कोस्टर राइड कहूंगा। मैंने इससे पहले दूसरे रियलिटी शोज किए हैं, लेकिन ऐसा एक्सपीरियंस पहली बार लिया है। यह कोई आसान काम नहीं है और यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। मैं बच गया और मजबूत होकर बाहर आया।” बिग बॉस के बाद के कई कंटेस्टेंट्स की तरह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने के बारे में पूछे जाने पर, एक्टर ने कहा, “मैंने 11 साल पहले ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ किया था। यह रोहित शेट्टी का पहला सीजन था। रियलिटी शो का हिस्सा बनना मेरी लिस्ट में शामिल नहीं है। जब भी मेरे पास कोई काम नहीं होता है, तो मैं एक्सपीरियंस हासिल करने के लिए रियलिटी शो को हां कर देता हूं।” रणवीर ने कहा: “मेरा करियर एक्टिंग, फिल्मों और सीरीज में है और मैं अब उसी में वापस जाना चाहूंगा।” ‘बिग बॉस 3’ की शुरुआत 21 जून से हुई थी और फिनाले 2 अगस्त को हुआ। टॉप 5 में सना मकबूल, कृतिका मलिक, साई केतन राव, नेजी और रणवीर शौरी शामिल थे। फिनाले में सबसे पहले कृतिका मलिक बाहर हुईं और इसके बाद साई केतन राव को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। रणवीर शौरी भी टॉप 2 से बाहर रहे। नेजी को मात देते हुए आखिर में सना मकबूल ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की और 25 लाख रुपए की प्राइज मनी हासिल की। यह शो जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम हो रहा था।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading