17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका : डेथ वैली में जुलाई रहा अब तक का सबसे गर्म महीना

लॉस एंजिल्स, 3 अगस्त । दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक अमेरिका के डेथ वैली पार्क में इस साल जुलाई अब तक का सबसे गर्म महीना रहा। यहां 24 घंटे का औसत तापमान 108.5 डिग्री फ़ारेनहाइट (42.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। यह जानकारी डेथ वैली नेशनल पार्क के अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक पार्क के अधिकारियों ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि इसके पहले 2018 में पार्क में रिकॉर्ड 108.1 डिग्री फ़ारेनहाइट (42.3 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया था। जुलाई में यहां का औसत उच्च तापमान 121.9 डिग्री फ़ारेनहाइट (49.9 डिग्री सेल्सियस) था। पार्क में नौ दिन 125 डिग्री फ़ारेनहाइट (51.7 डिग्री सेल्सियस) या उससे ज़्यादा तापमान रहा। समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, सबसे ज्यादा तापमान सात जुलाई को दर्ज किया गया। इस दिन पार्क के फ़र्नेस क्रीक क्षेत्र में 129.2 डिग्री फ़ारेनहाइट (54 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। पार्क के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान रात का औसत तापमान 95.2 डिग्री फ़ारेनहाइट (35.1 डिग्री सेल्सियस) रहा। डेथ वैली नेशनल पार्क के अधीक्षक माइक रेनॉल्ड्स ने कहा, “हमने अभी-अभी पृथ्वी के सबसे गर्म जगह पर इतिहास के सबसे गर्म महीनेे का अनुभव किया है! पिछले 10 वर्षों में छह बार गर्मी के महीने में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया, जो हमारे लिए एक चेतावनी है।” उन्होंने कहा, ” ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अब इस तरह के रिकॉर्ड तोड़ने वाले महीने आम हो सकते हैं।” डेथ वैली नेशनल पार्क के रेंजर्स ने जुलाई में कई बार जानलेवा गर्मी का सामना किया है। इस दौरान एक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में एक व्यक्ति को रेत के टीलों से बचाया गया। रेंजर्स नेे गर्मी के महीने में डेथ वैली नेशनल पार्क आनेे वाले यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने वातानुकूलित वाहन से 10 मिनट की पैदल दूरी पर ही रहें, खूब पानी पीएं, नमकीन स्नैक्स खाएं, टोपी पहनें आर सन स्क्रीन का इस्तेमाल करें। डेथ वैली, अमेरिका के कैलिफोर्निया और नेवादा राज्यों के बीच स्थित है। यह अमेरिका का सबसे गर्म और सबसे सूखा स्थान है। अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान सेवा के अनुसार, 10 जुलाई, 1913 को फर्नेस क्रीक में दुनिया का सबसे अधिक तापमान 134 डिग्री फारेनहाइट (56.7 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading