18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)मनोरंजन (रीजनल)राष्ट्रीय

अर्जुन बिजलानी ने जन्नत जुबैर, अंकिता लोखंडे के साथ ‘कजरा मोहब्बत वाला’ पर लगाए ठुमके

मुंबई, 7 अगस्त । अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन बिजलानी ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाने पर जन्नत जुबैर रहमानी और अंकिता लोखंडे के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर किया है। इंस्टा पर उनके 82 लाख फॉलोअर्स हैं। वीडियो में उन्हें सफेद पटियाला पैंट के साथ नारंगी रंग का टाई-डाई कुर्ता पहने हुए देखा जा सकता है। वह आशा भोसले और शमशाद बेगम द्वारा गाए गए कल्ट गाने ‘कजरा मोहब्बत वाला’ पर डांस कर करते दिख रहे हैं। जन्नत नियॉन ग्रीन रंग की प्लेन साड़ी पहने हुए हैं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। उन्होंने ग्लैमरस मेकअप के साथ बालों को बन में बांधकर अपने लुक को पूरा किया। एक्सेसरीज के लिए जन्नत ने कुंदन चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी हैं। इस वीडियो में उनके साथ अंकिता लोखंडे भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने स्लीवलेस आउटफिट पहना हुआ है। बैकग्राउंड में हम अंकिता के पति विक्की जैन को देख सकते हैं। अर्जुन ने वीडियो को कैप्शन दिया: “कजरा मोहब्बत वाला, लाफ्टर शेफ्स, लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट।” शो की मेजबानी भारती सिंह करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं। इसमें एली गोनी, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, रीम शेख, निया शर्मा, सुदेश लहरी, कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक भी शामिल हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ कलर्स पर प्रसारित होता है। अर्जुन ने 2004 में जेनिफर विंगेट के साथ युवा-आधारित सीरीज ‘कार्तिका’ से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। 2005 में बिजलानी ने एक और शो ‘रीमिक्स’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने कैडेट आलेख शर्मा के रूप में एक्शन-आधारित शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में अभिनय किया। अर्जुन रोमांटिक युवा शो ‘मिले जब हम तुम’ का हिस्सा भी रहे हैं। इसमें उनके साथ रति पांडे, सनाया ईरानी और मोहित सहगल भी थे। वह स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ के विजेता भी रहे हैं। साथ ही वह ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ को होस्ट कर चुके हैं। अर्जुन फिलहाल टीवी ओपेरा ‘प्यार का पहला अध्याय : शिव शक्ति’ में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading