23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

इस साल के पहले 7 महीनों में चीन के आयात-निर्यात में 6.2 प्रतिशत बढ़ोतरी

बीजिंग, 7 अगस्त चीनी कस्टम प्राधिकरण से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल के पहले सात महीनों में चीन के वस्तु व्यापार के आयात-निर्यात की कुल रकम 248 खरब 30 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 6.2 प्रतिशत अधिक है। इस जुलाई में आयात-निर्यात की कुल रकम 36 खरब 80 अरब युआन रही, जो पिछली जुलाई से 6.5 प्रतिशत अधिक है। मासिक वृद्धि दर लगातार चार महीनों तक 5 प्रतिशत से ज्यादा बनी रही। चीनी कस्टम प्राधिकारण के सांख्यिकी व विश्लेषण विभाग के प्रमुख ल्यु ताल्यांग ने बताया कि इस साल के शुरू से चीनी विदेश व्यापार स्थिरता से बढ़ रहा है। इस साल के पहले सात महीनों में आयात-निर्यात का आकार इतिहास की समान अवधि में एक नया रिकॉर्ड है। इस साल के पहले 7 महीनों में चीन का निर्यात 142 खरब 60 अरब युआन रहा, जो साल दर साल 6.7 प्रतिशत अधिक है, जबकि आयात 105 खरब 70 अरब युआन रहा, जो साल दर साल 5.4 प्रतिशत अधिक है। यूरोपीय संघ, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के प्रति चीन का निर्यात-आयात कुल 84 खरब 90 अरब युआन रहा, जो साल दर साल 2.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि आसियान, मध्य एशिया, लैटिन अमेरिका व अफ्रीका के प्रति चीन का निर्यात व आयात 76 खरब युआन रहा, जो साल दर साल 9.8 प्रतिशत बढ़ा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment