23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश – शिवपुरी में मरीजों की पिटाई करने वाला चिकित्सा अधिकारी निलंबित

भोपाल, 8 अगस्त। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मरीजों के साथ अभद्रता करने वाले चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। शिवपुरी जिले के खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग तिवारी पर मरीजों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने के आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है। 30 जुलाई को डॉ. तिवारी ने मरीजों पर हमला किया था, जिससे उन्हें चोटें आई थीं। पूरे मामले का विभाग ने संज्ञान लेते हुए डॉ. तिवारी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1966 और मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, ग्वालियर डिवीजन, ग्वालियर नियत किया गया है। मामले के संबंध में थाना भौती में डॉ तिवारी के खिलाफ धारा 115, (2), 351 (3) 296 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि एक सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी का इन घायलों से विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें डॉक्टर को घायलों को कथित तौर पर पीटता हुआ देखा गया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। वहीं डॉ. तिवारी ने कहा था कि जो लोग उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र आए थे, वह नशे की हालत में थे। अब विभाग ने डॉ तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की है। राज्य में चिकित्सालय में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ के गैर हाजिर रहने की लगातार शिकायतें आती हैं, वही मरीज अस्पताल पहुंचता है तो उसे समय से उपचार नहीं मिल पाता।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment