32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सरोज खान ही इकलौती ऐसी थीं जो मुझे नचा सकती थीं : सोमी अली

मुंबई, 9 अगस्त। सैफ अली खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘आओ प्यार करें’ 1994 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोमी अली ने इस फिल्म से जुड़ा एक थ्रोबैक मोमेंट शेयर किया है और बताया है कि दिवंगत दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ही थीं जो उन्हें नचा सकती थीं। सोमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक सीन शेयर किया है, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस फिल्म के जरिये प्रेम अंकल और दिवंगत सरोज खान जी उर्फ ​​मास्टरजी के साथ काम करने का मौका मिला। उनके जैसा कोई नहीं था। सरोज जी को हर दिन याद किया जाता है और जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा लोग उन्हें प्यार करते हैं।” उन्होंने लिखा, “मास्टर जी ही इकलौती ऐसी थीं जो मुझे नचा सकती थीं या फिर कम से कम इतना करवा सकती थीं कि कहीं न कहीं लगे कि मैं डांस कर रही हूं। हालांकि उन्हें इस बारे में पता नहीं था कि मैं उनसे डरती थी, इसलिए ऐसा पॉसिबल था।” सोमी ने शिल्पा और सैफ की तारीफ की। सोमी ने कहा, “शिल्पा और सैफ दोनों ही नेचुरल हैं – चाहे एक्टिंग की बात हो या फिर डांस की।” उन्होंने शिल्पा को बॉलीवुड की सबसे अच्छी मां कहा और बताया कि वह लोगों की हथेली देखकर उनके बारे में बहुत कुछ बता सकती थीं। सोमी ने कहा, “खास तौर पर शिल्पा शेट्टी की प्रतिभा हर पहलू में बेमिसाल थी – खूबसूरती, डांस और एक्टिंग। बॉलीवुड की सभी माओं में वह सबसे अच्छी मां हैं। वह दयालु, विनम्र और मिलनसार हैं। उनमें कोई घमंड नहीं है और सबसे अच्छी बात यह थी कि वह हाथों की रेखाएं पढ़ने में माहिर थीं।” बता दें कि ‘आओ प्यार करें’ 1992 की तमिल फिल्म ‘चेंबरुथी’ का रीमेक थी। इसे रवींद्र पीपट ने डायरेक्ट किया था। इसमें प्रशांत, रोजा, मंसूर अली खान, नासर, राधा रवि और भानुमति लीड रोल में नजर आए।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading