21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा असहनीय, पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित हों : आरएसएस

नई दिल्ली, 9 अगस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्धों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए गहरी चिंता व्यक्त की है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले ने कहा कि, हिंदू और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की महिलाओं के खिलाफ लक्षित हत्याएं, लूटपाट, आगजनी और जघन्य अपराध तथा बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले जैसी क्रूरता असहनीय है। आरएसएस इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सख्त कार्रवाई और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्व समुदाय और भारत के सभी राजनीतिक दलों से अपील की, कि वह हिंदू, बौद्ध समुदाय के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हों, जिन्हें सताया जा रहा है। भारत सरकार को बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं और बौद्धों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। मालूम हो कि, बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाएं बढ़ गई है। अल्पसंख्यकों पर बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर भारत सरकार ने चिंता जताई है। भारत सरकार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री से संपर्क साधा है और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में मोहम्मद यूनुस के शपथ लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में आवाज उठाई और मोहम्मद यूनुस से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading