35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय का पता बदला

नई दिल्ली, 11अगस्त। आम आदमी पार्टी (आप) का मुख्यालय नई दिल्ली स्थित लुटियंस जोन के पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन पर पहुंच गया है। पहले पार्टी का मुख्यालय आईटीओ से कुछ दूरी पर राउज एवेन्यू कोर्ट के समीप स्थित था। रविवार को पार्टी का मुख्यालय शिफ्ट किया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) का मौजूदा मुख्यालय अदालती आदेश के बाद खाली हुआ है। आम आदमी पार्टी ने पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित अपने नए मुख्यालय पर बोर्ड भी लगा दिया है। कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को नई दिल्ली के लुटियंस जोन में पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन मार्ग स्थित बंगला नंबर-1 आवंटित किया है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने राउज एवेन्यू से पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन में शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया। पार्टी का कहना है कि अब उनकी सभी बैठकें, प्रेस वार्ता व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन नए मुख्यालय में ही किया जाएगा। मुख्यालय शिफ्टिंग की पुष्टि और जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया पर साझा की है। गौरतलब है कि रविवार को ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हो सकती है। इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कर सकते हैं। मनीष सिसोदिया को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। वह दिल्ली आबकारी पॉलिसी मामले में 17 महीनों तक जेल में बंद रहे। पार्टी का कहना है कि मनीष सिसोदिया के बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। आम आदमी पार्टी का यह भी कहना है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में तीन बार का जो रिजल्ट रहा है, इस बार भी आम आदमी पार्टी वही दोहराने जा रही है

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading