September 17, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

सर्बानंद सोनोवाल ने मनु भाकर को किया सम्मानित, 10 लाख रुपये का चेक सौंपा

नई दिल्ली, 17 अगस्त। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने पेरिस ओलंपिक की दोहरी कांस्य पदक विजेता मनु भाकर को सम्मानित किया। सोनोवाल आज यहां पूरे नाविक समुदाय की ओर से उपस्थित हुए। उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता मनु को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। भाकर, जो एक अनुभवी नाविक की बेटी हैं, को एक ही ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय होने की उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन (आईपीए) की ओर से फूलम गामुसा, एक मॉडल जहाज और 10 लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। मनु भाकर ने इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा युवा नाविकों से भी बातचीत की। सोनोवाल ने भाकर की मां सुमेधा भाकर और उनके पिता राम किशन भाकर, को भी सम्मानित किया। राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी जहाज पर मुख्य अभियंता के रूप में काम करते हैं।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading