19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

टीवी कलाकार अंकित गुप्ता, रुतुजा बागवे और अदिति त्रिपाठी ने साझा किए अपने रक्षाबंधन के अनुभव

मुंबई, 19 अगस्त। टेलीविजन कलाकार अंकित गुप्ता, रुतुजा बागवे, अंकित रायजादा और अदिति त्रिपाठी ने धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए कि इस साल किस तरह से रक्षाबंधन मना रहे हैं। धारावाहिक ‘माटी से बांधी डोर’ में रणविजय की भूमिका निभा रहे अंकित ने कहा, “इस साल मैं रक्षाबंधन के अवसर पर शूटिंग कर रहा हूं और अगर मुझे एक दिन की छुट्टी मिलती है या मैं जल्दी पैकअप कर लेता हूं, तो मैं इसे अपने भाई के साथ मनाऊंगा, क्योंकि मेरी कोई बहन नहीं है और पिछले कुछ वर्षों में मेरे भाई के साथ रिश्ता और भी खास और मजबूत हो गया है।” उन्होंने कहा, “सबसे छोटा होने के कारण मुझे हमेशा प्यार मिला है। रक्षाबंधन की मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक वह है जब मेरी चचेरी बहनें घड़ियों वाली राखियां बांधती थीं, मुझे वह बहुत पसंद थीं।” ‘माटी से बंधी डोर’ में वैजू का किरदार निभाने वाली रुतुजा ने कहा कि इस साल वह शूटिंग करेंगी। रुतुजा ने टिप्पणी ने कहा, “मेरा कोई भाई नहीं है लेकिन मेरी बहन है जो हर साल मुझे राखी बांधती है। अगर उसे काम से छुट्टी मिलती है तो वह सेट पर आती है और वहीं इसे मनाती है। हर साल मैं अपनी बहन और चचेरे भाइयों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाती हूं। मुझे चंदन की राखी बांधना ज्यादा पसंद है और मैं हमेशा अपनी बहन को उसकी पसंद का तोहफा देती हूं।” उन्होंने कहा, “उसके चेहरे पर खुशी कुछ ऐसी है जिसका मैं इंतजार करती हूं और उससे बहुत खुश होती हूं। हालांकि मेरी छोटी बहन होने के नाते, वह कुछ ऐसे पहलू दिखाती है जो उसे बड़े होने का एहसास देते हैं और मैं बड़ी होने के नाते एक मां की तरह उसका ख्याल रखती हूं। यह एक बहुत ही खास रिश्ता है जो हम दोनों के बीच है और यह जिंदगी भर के लिए यादें बन जाती हैं।” शो ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में अमन सिंह राजपूत की भूमिका निभाने वाले अंकित रायजादा ने कहा, “इस साल मैं अपने शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी की शूटिंग कर रहा हूं। अगर हमें एक दिन की छुट्टी मिलती है तो मैं निश्चित रूप से इसे अपनी चचेरी बहनों के साथ मनाऊंगा क्योंकि मेरी कोई अपनी सगी बहन नहीं है। बस एक सगा भाई है।” उन्होंने कहा, “इस साल का रक्षाबंधन और भी खास होने वाला है। मैं अपनी एक चचेरी बहन को एक जर्सी देकर सरप्राइज दूंगा जिसे वह लंबे समय से चाहती थी और मैं उसे आखिरकार उपहार दूंगा क्योंकि वह एक फुटबॉल खिलाड़ी है। यह सब छोटी-छोटी खुशियां हैं जिनके लिए हम जीते हैं और इन पलों का जश्न मनाते हैं।” शो ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ में दीपिका का किरदार निभाने के लिए मशहूर अदिति ने कहा, “रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों के लिए हमेशा बहुत खास होता है। उन्हें न केवल अपने भाइयों से सुरक्षा के वादे मिलते हैं बल्कि ढेर सारे उपहार भी मिलते हैं और मैं चाहती हूं कि वे मुझे भी उपहार दें। मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि उसने मेरे लिए क्या लाया है।” उन्होंने कहा, “हर साल की तरह मैं इस त्यौहार को अपने भाई के साथ मनाऊंगी और हर साल के साथ मेरा रिश्ता उसके साथ और मजबूत होता जा रहा है। हम टॉम और जेरी की तरह हैं। भले ही हम लड़ते हों, हम एक-दूसरे से दूर नहीं रह सकते। हर नए दिन के साथ हम एक-दूसरे से कुछ नया सीखते हैं और मैं अपने जीवन में उसके जैसा भाई पाकर बहुत खुश हूं। ये ऐसी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।” यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading