23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

स्टीव स्मिथ ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर भी है नजर

सिडनी, 21 अगस्त। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और रेड-बॉल विशेषज्ञ स्टीव स्मिथ ने टी20 टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्हें उम्मीद है कि वह आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के जरिए लॉस एंजिल्स 2028 में भी जगह बनाना चाहते हैं। स्मिथ अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। स्मिथ न केवल टी20 टीम में जगह बनाने बल्कि 2028 में ओलंपिक पदक में भी देश का प्रतिनिधित्व करने के इच्छुक हैं। स्मिथ की भविष्य की योजनाओं को उस समय झटका लगा था जब उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन 35 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में अमेरिका में संपन्न मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इस फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 प्रतियोगिता बिग बैश में खेलना जारी रखेगा और भविष्य में दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने के लिए आईपीएल में वापसी की योजना बना रहा है। हालांकि हर गुजरते दिन के साथ उनकी उम्र बढ़ रही है, लेकिन स्मिथ को लगता है कि चार साल बाद भी वह क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं। क्रिकेट 1900 के बाद पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शामिल होने जा रहा है। लॉस एंजिल्स में 2028 के खेलों में टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट खेला जाएगा। स्मिथ ने बुधवार को आईसीसी-क्रिकेट से कहा, ” टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसे मैं शायद दूसरे प्रारूपों की तुलना में बहुत लंबे समय तक खेलता हुआ देख सकता हूं, खासकर दुनिया भर में फ्रेंचाइजी के साथ ये संभव है। मैंने यहां (ऑस्ट्रेलिया बिग बैश टीम सिडनी सिक्सर्स) तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है, इसलिए उसके बाद बस एक साल ही है। ओलंपिक का हिस्सा बनना अच्छा रहेगा।

अन्य ख़बरें

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading