23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

रोहित को इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड

मुंबई, 22 अगस्त । भारत के कप्तान रोहित शर्मा को बुधवार को यहां सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-24 में ‘मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया, जबकि पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया। भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली को ‘पुरुष वनडे बल्लेबाज ऑफ द ईयर’ चुना गया, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी को ‘वनडे बॉलर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया। 2023 वनडे विश्व कप के दौरान शमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जहां वह 24 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 712 रन बनाने वाले युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल को ‘पुरुष टेस्ट बल्लेबाज ऑफ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया गया था। टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल का उत्थान शानदार रहा है, उनके असाधारण प्रदर्शन को व्यापक प्रशंसा मिली है। अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ‘वर्ष का पुरुष टेस्ट गेंदबाज’ नामित किया गया। बीसीसीआई सचिव जय शाह को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए ‘खेल प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पिछले सीज़न में रणजी ट्रॉफी फाइनल में अपनी टीम का नेतृत्व करने वाले तमिलनाडु के कप्तान आर साई किशोर को ‘घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ नामित किया गया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी को ‘पुरुष टी20 गेंदबाज ऑफ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया गया, जबकि इंग्लैंड के फिल साल्ट को टी20 प्रारूप में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ चुना गया। भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को टी20 इतिहास में सर्वाधिक मैचों में देश का नेतृत्व करने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उनकी डिप्टी स्मृति मंधाना को ‘वर्ष की महिला भारतीय बल्लेबाज’ नामित किया गया, जबकि दीप्ति शर्मा को ‘वर्ष की भारतीय गेंदबाज’ के रूप में मान्यता दी गई। शैफाली वर्मा को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए एक स्मृति चिन्ह मिला, यह उपलब्धि उन्होंने इस साल की शुरुआत में चेन्नई टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 194 गेंदों पर हासिल की थी। इस साल की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अन्य ख़बरें

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया ‘नया लुक’, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment