17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

40 भारतीयों को लेकर पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

काठमांडू, 23 अगस्त । नेपाल के तनहुन जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक भारतीय बस संतुलन खोने के बाद नदी में जा गिरी। इस बस में 40 भारतीय सवार थे। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर आ रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी पुष्टि नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय बस जब तनहुन जिले में दाखिल हुई तो यहां मार्सयांगडी नदी में जा गिरी। जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर नेपाल ट्रेंडिंग में है। सोशल मीडिया यूजर लगातार नेपाल की सड़क हादसे का वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं और लोगों के सुरक्षित होने की कामना कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल और नेपाल की सेना मौके पर पहुंच गई है। नेपाल की सेना द्वारा राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 11.30 बजे हुई। ज्ञात हो कि पोखरा नेपाल का टूरिस्ट प्लेस है। नेपाल घूमने के लिए आने वाले लोग पोखरा जरूर आते हैं। बताया जा रहा है कि सभी 40 लोग घूमने के सिलसिले में नेपाल आए थे। वहीं, गाड़ी उत्तर प्रदेश की है। माना जा रहा है कि बस में सवार लोग भी यूपी के रहने वाले होंगे। इधर, उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त के अनुसार, नेपाल में हुई घटना के संबंध में, हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या राज्य से कोई इसमें शामिल है या नहीं।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading