23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मेरठ के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने की बच्ची से छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

मेरठ, 23 अगस्त। मेरठ के एक सरकारी स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। एसपी देहात मेरठ कमलेश बहादुर ने बताया कि मेरठ के मवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में पढ़ने वाली चौथी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ की है। बच्ची के परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई है, इस खबर के बाहर आने के बाद भारी संख्या में लोग स्कूल में जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक जमाल कामिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल की पिटाई की। पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपी शिक्षक को बचाया। पीड़िता की मां ने कहा कि मवाना थाना में तहरीर दी है। मेरी बच्ची के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ की। नाखून काटने के बहाने उसे ऑफिस के अंदर ले गया। इस दौरान अन्य बच्चों को बाहर कर दिया। बच्ची बार-बार कहती रही कि मैं घर जाकर नाखून काट लूंगी लेकिन, प्रिंसिपल उसे जबरदस्ती ले गया। नाखून काटने के बहाने वह गंदे इरादों के साथ उसके पैर को छूने लगा। बच्ची रोते हुए ऑफिस से बाहर आई। हमें सूचना दी गई कि बच्ची रो रही है। जब हम लोग स्कूल पहुंचे तो बच्ची ने बताया कि टीचर ने सलवार उठाकर उसके साथ बैड टच किया है। इस दौरान, हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपी टीचर के साथ मारपीट की।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading