18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

निफ्टी ने फिर पार किया 25,000 का स्तर, ऑल-टाइम हाई से 50 अंक दूर

मुंबई, 26 अगस्त। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक निफ्टी एक बार फिर 25,000 के स्तर को पार कर गया है। दोपहर 1:35 पर निफ्टी 201 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,025 अंक पर था। यह ऑल-टाइम हाई 25,078 से करीब 50 अंक दूर है। निफ्टी के साथ सेंसेक्स में भी तेजी का ट्रेड देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का मुख्य सूचकांक 656 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,739 पर था। बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को आई तेजी को माना जा रहा है। अमेरिकी फेड चेयरमैन की ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए जाने के बाद यूएस के बाजारों में बड़ी बढ़त हुई। बाजार में रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,343 शेयर हरे निशान में और 1,037 शेयर लाल निशान में थे। छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 245 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,800 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 73 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,152 पर था। सेक्टर के हिसाब से सबसे ज्यादा तेजी आईटी, ऑटो, फिन सर्विस, एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स में बनी हुई है। पीएसयू बैंक और फार्मा इंडेक्स में गिरावट है। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और सन फार्मा टॉप लूजर्स हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड के चीफ पॉवेल की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की जाएगी। इसके कारण शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार में बड़ी तेजी हुई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। आगे कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में कमी होने के बाद भारत का केंद्रीय बैंक आरबीआई भी अगली एमपीसी बैठक में ब्याज दरों में कमी का ऐलान कर सकता है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading