October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भाजपा ने किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत के बयान से किया किनारा, दी कड़ी चेतावनी

नई दिल्ली, 26 अगस्त । भाजपा ने किसान आंदोलन को लेकर हिमाचल प्रदेश की मंडी से पार्टी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत के बयान से किनारा करते हुए उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई है। भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री के बयान को लेकर सोमवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी कंगना रनौत के बयान से “असहमति व्यक्त करती है”। पार्टी ने नीतिगत विषयों पर उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी है और न ही वह इसके लिए अधिकृत हैं। भाजपा ने इसके साथ ही कंगना रनौत को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस तरह का कोई भी बयान न देने की नसीहत भी दी। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग ने कंगना रनौत के विवादास्पद बयान पर पार्टी का आधिकारिक स्टैंड जारी करते हुए कहा, “भाजपा सांसद सुश्री कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सुश्री कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए सुश्री कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।” बयान में आगे कहा गया है कि पार्टी की ओर से “सुश्री कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्प है

अन्य ख़बरें

महाधिवक्ता कार्यालय में नए वकीलों को मिलता है व्यावहारिक ज्ञान : चीफ जस्टिस कोगजे

Newsdesk

सिवनी के जम्बो सीताफल को मिलेगा नया बाजार, फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी का शुभारंभ

Newsdesk

सरदार पटेल की जयंती पर निकाली गई रन फॉर यूनिटी, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Newsdesk

Leave a Comment