24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को रेप की धमकी, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

कोलकाता, 26 अगस्त। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को रेप की धमकी मिली है। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी का रेप करने वाले को 10 करोड़ के इनाम की घोषणा कर रहा है। पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल रेप केस मामले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने घोषणा की कि जो कोई अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी का बलात्कार करेगा, उसे 10 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। अन्य लोग इस बात की हौसला अफजाई भी करते हैं।” आयोग ने प्रेस रिलीज में आगे कहा, “आयोग ने इस तरह के बयान की कड़ी निंदा की है और पुलिस तथा न्यायिक कार्रवाई की मांग की है। यह बयान पोस्को, जेजे एक्ट और यूएनसीआरसी के तहत कानून का उल्लंघन है और अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया गया तो यह समाज को एक गलत संदेश भेज सकता है। इस तरह की बातें न केवल संबंधित नाबालिग लड़की, बल्कि सभी नाबालिग लड़कियों को खतरे में डाल सकती हैं। आयोग ने पुलिस से अपील की है कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और नाबालिग लड़की को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।” अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के भतीजे हैं और पार्टी में उनका कद नंबर दो के नेता के तौर पर आंका जाता है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमारे साथ पहले भी गंदी राजनीतिक चालों के साथ लड़ाई हो चुकी है, लेकिन आज हदें पार हो गई। बच्चों को धमकाना बंद करो। हमारे राष्ट्रीय महासचिव की बेटी को दी गई धमकी जैसे घिनौने काम की निंदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। इसको तुरंत रोका जाए।” तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता साकेत गोखले ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में इसके पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भाजपा कार्यकर्ताओं की एक भीड़ हमारे राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के लिए “इनाम” की पेशकश कर रही है।” “क्या ये लोग प्रदर्शनकारी हैं? अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की नाबालिग बेटी से बलात्कार की धमकी? हमारे समाज को कम से कम थोड़ा सुरक्षित करने के लिए इन राक्षसों का उन्मूलन किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

छह महीने में 3,128 न्यायालयीन केस, 93 हजार किलो महुआ लाहन जब्त; फिर भी जारी अवैध शराब का कारोबार

Newsdesk

नागाघाटी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, सोने का पेंडेंट तोड़कर भागे तीन बदमाश

Newsdesk

जबलपुर में फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल लागू, दिल्ली-मुंबई सहित कई उड़ानों की बदली टाइमिंग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading