23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

मुंबई, 27 अगस्त। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते सपाट खुला। बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 48 अंक की तेजी के साथ 81,746 और निफ्टी 17 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,027 पर था। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,299 शेयर हरे निशान में और 654 शेयर लाल निशान में हैं। कारोबार की शुरुआत में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 185 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,117 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 51 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,183 पर था। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसई एनएसई पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। फिन सर्विस, ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स पर दबाव था। सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, एलएंडटी, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, आईटीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व और विप्रो टॉप गेनर्स हैं। कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स हैं। टोक्यो को छोड़कर करीब सभी एशियाई बाजारों में गिरावट है। शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार के लिए इस समय नकारात्मक और सकारात्मक दोनों फैक्टर्स काम कर रहे हैं। सकारात्मक फैक्टर यह है कि अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कमी के संकेत दिए जा चुके हैं। यानि आने वाले समय में ब्याज दर कम होगी और इसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं, नकारात्मक फैक्टर यह है कि मध्यपूर्व और यूक्रेन में तनाव बढ़ गया है, जिससे ब्रेट क्रूड का दाम 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अगर इस तनाव के कारण बाजार में गिरावट आती है तो यह खरीदारी का मौका होगा।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

Leave a Comment