18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्वालियर में निवेशकों का जमावड़ा, 22 परियोजनाओं का होगा भूमिपूजन व लोकार्पण

ग्वालियर, 28 अगस्त। मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में बुधवार को देश और विदेश के निवेशकों का जमावड़ा रहने वाला है। यह आयोजन ग्वालियर चंबल इलाके की औद्योगिक विकास की रफ्तार को और गति देगा। इस मौके पर 22 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। राज्य में क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के प्रयास जारी हैं और इसी क्रम में उज्जैन व जबलपुर के बाद ग्वालियर में आज रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव होने जा रहा है। इस आयोजन में औद्योगिक विकास का रोडमैप बनेगा और निवेदक निवेश के प्रस्ताव भी देंगे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के साथ “इन्वेस्ट एमपी” पोर्टल को लांच करेंगे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में हो रही रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में वन-टू-वन मीट होगी और बड़े-बड़े उद्योगपति एवं निवेशक ग्वालियर-चंबल अंचल में निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे। जमना ऑटो इण्डस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट, सुप्रीम एण्ड माण्डलेज, संघवी फूड व मोंटेज इंटरप्राइजेज द्वारा अपनी इकाइयों द्वारा विस्तार कर लगभग 2 हजार 260 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश किया जायेगा। इससे करीब 4 हजार 500 से भी अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। कॉन्क्लेव में अदाणी पोर्ट्स एवं एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध संचालक करन अदाणी सहित रिलायंस इंडस्ट्रीज, एजीआई ग्रीन पैक, एक्सेंचर इण्डस्ट्रीज, प्राइम गोल्ड, ओएफवी टेक, बीआर ग्रुप, मार्बल विनाइल्स व मॉर्डन टेक्नो जैसी जानी-मानी कंपनियों की प्रमुख रूप से सहभागिता रहेगी। इसके अलावा दूसरे देशों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन में पहुंच रहे हैं। इनमें जाम्बिया के सचिव आर्थिक व व्यापार आयरीन एकॉम्बेलवा अपूलेनी व सचिव प्रेस – पर्यटन बेनी मुण्डांडो, टोगो के मिशन अटैची मजा़ वियायो मेंडेली, कोस्टारिका की मुख्य डिप्लोमेटिक एग्रीमेंट सोफिया सालस मोंगे, मैक्सिको के आर्थिक और वाणिज्यिक मामलों के अधिकारी रिकार्डो डेनियल डेलगार्डो मुनोज व खारलो मारियो क्यूनोनेज, नीदरलैंड की ट्रेड कमिश्नर प्रिया एवं कनाडा के मिस्टर रवि तिवारी शामिल हैं। आयोजन स्थल पर राज्य से जुड़ी एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसका मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य अतिथिगण एवं देश-विदेश से आ रहे उद्यमी इसे इसे देखने जायेंगे। मुख्यमंत्री यादव उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक करेंगे। ग्वालियर पीसीबी क्लस्टर, स्टार्ट-अप सेक्टरों में अवसर व फुटवियर सेक्टर के अवसरों पर राउण्ड टेबल चर्चा होगी। सेक्टोरल सेशन में एमएसएमई और निर्यात में अवसर, एक जिला एक उत्पाद सेक्टर पर फोकस सहित पर्यटन में अवसर पर भी सत्र होंगे।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading