19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

फैमिली शो ‘अनुपमा’ से अलग हुए अभिनेता सुधांशु पांडे

मुंबई, 29 अगस्त। फैमिली शो ‘अनुपमा’ में वनराज शाह की भूमिका निभा रहे अभिनेता सुधांशु पांडे ने शो को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने दर्शकों से मिले प्‍यार और समर्थन के लिए उनका आभार जताया है। इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में सुधांशु ने अपने प्रशंसकों से बात करते हुए अपनी ओर से एक ‘जरूरी घोषणा’ की। इंस्टा पर सुधांशु के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वीडियो में सुधांशु कहते हैं, ”मैं एक डेली सोप के जरिए आपके घर पिछले चार साल से रोज पहुंच रहा हूं। इसमें मैं जो किरदार निभा रहा हूं इसके लिए मुझे दर्शकों का बहुत सारा प्‍यार और नाराजगी भी मिली, लेकिन वह नाराजगी भी एक तरह से प्‍यार ही है। अगर मेरे किरदार को लेकर कोई नाराजगी सामने नहीं आती तो मैं समझता कि मैं सही तरीके से अपना किरदार नहीं निभा रहा हूं।” उन्‍होंने आगे कहा, “मैं आप सभी को भारी मन से बताना चाहता हूं कि मैं अब ‘अनुपमा’ शो का हिस्सा नहीं हूं। रक्षा बंधन एपिसोड से मैं शो में काम नहीं कर रहा हूं। इस बात को इतने दिन बीत गए हैं, मैंने सोचा कि कहीं मेरी ऑडियंस मुझसे नाराज न हो, इसीलिए मैंने सोचा कि मेरी जिम्‍मेदारी बनती है कि मैं यह सब आपको खुद बताऊं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं अब शो ‘अनुपमा’ में वनराज शाह का किरदार नहीं निभा रहा हूं। मैं सभी के प्यार, सम्मान और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं इस तरह का निर्णय अचानक लेने के लिए माफी चाहता हूं।” ”हमें जीवन में आगे बढ़ना ही पड़ता है। मैं चाहता हूं कि आप भविष्य में भी मेरे काम को ऐसे ही अपना प्यार देते रहें” सुधांशु ने आखिर में कहा, “मैं कई नए किरदार निभाऊंगा, एक ही भूमिका में आपको बोर नहीं करूंगा। कृपया भविष्य में भी मेरा समर्थन करते रहें।” इस शो का निर्माण राजन शाही और दीपा शाही ने डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इसमें रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading