23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरान ने यूक्रेन में रूसी सेना को ट्रेनिंग देने के आरोपों का किया खंडन

Iran rejects allegations regarding training Russian forces in Ukraine

तेहरान, 31 अगस्त। ईरान ने यूक्रेन में रूसी सेना को ट्रेनिंग देने के आरोप को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने यूक्रेन में रूसी सेना को ट्रेनिंग देने के लिए ईरानी सेना की मौजूदगी के दावे को गलत बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नासिर कनानी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने बयान में आगे कहा कि इस तरह के आधारहीन दावे राजनीतिक उद्देश्यों के साथ किए गए हैं। ये आरोप यूक्रेन में जारी संघर्ष के प्रति ईरान के सैद्धांतिक दृष्टिकोण का खंडन करते हैं। इससे पहले 25 अगस्त को यूक्रेन के जनरल एंड्री कोस्टिन ने एक्स पर कहा था कि एक ईरानी ब्रिगेडियर जनरल को युद्ध छेड़ने और युद्ध अपराध करने में रूस को उकसाने के संदेह के बारे में सूचित किया गया था। उन्होंने कहा, “हम न केवल रूसी सेना और अधिकारियों पर मुकदमा चला रहे हैं, बल्कि अन्य देशों के हमलावर के सहयोगियों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं।” जनरल ने बताया कि जांच के अनुसार, जुलाई-अगस्त 2022 में रूसी सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों ने ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रतिनिधियों के साथ शाहेद-136 और मोहजर-6 अटैक यूएवी और उनके पार्ट्स खरीदने पर सहमति जताई थी। यही नहीं, ईरानी विशेषज्ञों ने रूसी सेना को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध अभियानों में इन यूएवी का उपयोग करने के लिए भी ट्रेनिंग दी थी। कोस्टिन ने कहा कि सितंबर और अक्टूबर 2022 के बीच इस्लामिक गणराज्य के सैन्य प्रशिक्षकों के एक समूह ने यूक्रेन के नीपर और मायकोलाइव क्षेत्रों में 20 ड्रोन हमले लॉन्च किए। जिससे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत सुरक्षित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के अनुसार, 2022 में मोल्लासराय ने ईरानी ड्रोन प्रशिक्षकों की एक टीम का नेतृत्व किया था।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment