September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने किया 10 दिनों में 37 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा

इस्लामाबाद, 31 अगस्त। पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रहा है। पाकिस्तान ने पिछले 10 दिनों में 37 आतंकवादियों के खात्मे की बात कही है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में चल रहे सैन्य अभियान के दौरान 10 दिनों में कम से कम 37 आतंकवादी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शुक्रवार शाम को एक बयान जारी किया। इसमें उसने कहा कि सुरक्षा बल 20 अगस्त से उग्रवादियों के खिलाफ खैबर के तिराह इलाके में कथित उपस्थिति पर खुफिया आधारित अभियान (आईबीओ) चला रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने बुधवार और गुरुवार को किए गए नए अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर प्रभावी ढंग से हमला किया है और 12 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने कहा कि चल रहे अभियानों के चलते आतंकवादी समूहों और उनके सहयोगियों को बड़ा झटका लगा है। आईएसपीआर के अनुसार, ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं हो जाती और आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता। पिछले दिनों दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक के बाद एक कई आतंकी हमलों में 70 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading