26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

ऑल टाइम हाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई, 2 सितंबर। मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड हाई पर खुले। कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 82,725 और 25,333 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 195 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,561 और निफ्टी 68 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,304 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 132 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,421 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 51 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,358 पर था। अब तक के कारोबार में ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और पीएसई सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया में दबाव बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और नेस्ले टॉप गेनर्स हैं। वहीं, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। टोक्यो, जकार्ता और सोल में तेजी हैं। केवल हांगकांग और शंघाई के बाजारों में गिरावट है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार के सत्र में तेजी के साथ बंद हुए थे। चॉइस ब्रोकिंग में एनालिस्ट का कहना है कि अमेरिका में शुक्रवार को बाजार ऑल-टाइम हाई पर बंद होने के कारण भारतीय बाजारों में तेजी है। गैप-अप से खुलने के बाद निफ्टी के लिए 25,200, 25,100 और फिर 25,000 एक अहम सपोर्ट लेवल है। वहीं, 25,300 एवं 25,350 और फिर 25,400 एक अहम रुकावट का स्तर है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading