21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, यह देखकर अच्छा लगता है क‍ि पुरुष भी मेकअप की ओर बढ़ रहे हैं

मुंबई, 2 सितंबर। ह‍िंदी फिल्मों के स्टार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​ने ​पुरुषों के मेकअप करने पर प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा, यह देखकर अच्छा लगता है कि पुरुष भी मेकअप कर रहे हैं, यह एक बदलाव है। यह आत्म-अभिव्यक्ति की व्यापक सामाजिक स्वीकृति को दर्शाता है। सिद्धार्थ ने आईएएनएस से कहा क‍ि इस बढ़ती प्रवृत्त‍ि से हम देख रहे हैं क‍ि सुंदरता लिंग-विशिष्ट नहीं होती है। सिद्धार्थ इस प्रवृत्ति को सामान्य बनाने के लिए सोशल मीडिया को श्रेय देते हैं। बहुत से पुरुष मेकअप को अपनी साज-सज्जा की दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अच्छा दिखने से कहीं अधिक है। यह सिर्फ अच्छा दिखने के बारे में नहीं है, कई लोगों के लिए, यह खुद के देखभाल और रचनात्मकता का एक रूप है। एक अभिनेता के रूप में मैं विभिन्न भूमिकाओं के लिए मेकअप करता हूं। अभिनेता ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के फैशन सेंस के बारे में बात की थी और इसे “निस्संदेह बोल्ड और साहसी” बताया था। अपनी पत्नी के फैशन के बारे में सिद्धार्थ ने कहा, “कियारा का फैशन सेंस निर्विवाद रूप से बोल्ड और साहसी है। वह निडर होकर फैशन के नए नए ट्रेंड्स को अपनाती हैं। जबकि उनकी शैली स्पष्ट रूप से ग्लैमरस है। करियर पर नजर डाले तो, अभिनेता ने 2010 में “माई नेम इज खान” में करण जौहर के सहायक निर्देशक के रूप में अपनी फिल्मी यात्रा शुरू की। 2012 में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से बतौर अभिनेता डेब्यू किया। इस फिल्म से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। उन्होंने “हंसी तो फंसी,” “एक विलेन,” “कपूर एंड संस,” “ए जेंटलमैन,” “अय्यारी,” “जबरिया जोड़ी” सहित कई अन्य फिल्मों में देखा गया।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading