18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पीछे आरएसएस का हाथ, देश का माहौल किया जा रहा खराब : तौकीर रजा

लखनऊ, 5 सितंबर। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “देश में जिस तरह का माहौल बना हुआ है, जैसी अफरा-तफरी है। उससे साफ जाहिर है कि देश में रोजाना कोई न कोई नया फसाद खड़ा होता है और इन सबके पीछे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का हाथ है।” तौकीर रजा ने आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा, “संघ सबसे पुराना संगठन है और विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इनकी शाखाएं हैं। आरएसएस ने इन सब संगठन को काम बांटे हैं कि उन्हें किस तरह से करना है। आरएसएस को बताना चाहिए इन सबके लिए जिम्मेदार कौन है। हम पूरी कोशिश करते हैं कि हमारे बच्चे कानून अपने हाथ में नहीं लें। आपके यहां आरएसएस की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह अपने लोगों को शिक्षा दें कि कानून के दायरे में रहकर काम करें।” उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “सरकार बेइमानी पर आमादा है और उन्होंने बेशर्मी का चोला ओढ़ रखा है। मुझे आरएसएस से यही पूछना है कि देश में जो माहौल है, उसके लिए जिम्मेदार कौन है। क्या संघ की जिम्मेदारी सिर्फ हिंदुओं के लिए है, मुसलमानों के लिए नही हैं।” तौकीर रजा ने आगे कहा, “मुसलमानों से खुलकर दुश्मनी की जा रही है। मुस्लिमों के खिलाफ ट्रेन और सड़कों पर जो नफरतें लिंचिग की शक्ल में दिखाई दे रही हैं। इन सबके लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने मुस्लिमों के खिलाफ दुश्मनी का ऐलान किया है और नरेंद्र मोदी ये सब कर रहे हैं, वो देश के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन, वह सिर्फ कुछ प्रतिशत लोगों के प्रधानमंत्री बनकर काम कर रहे हैं। उन्हें सबके लिए काम करना चाहिए और वह हिंदू समाज के अलावा अन्य समुदायों के बारे में भी सोचें।” मौलाना तौकीर रजा ने वक्फ अधिनियम संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “वक्फ की जरूरत अब क्यों पड़ी हैं, वक्फ बोर्ड सब जगह बने हुए हैं। आप बोलकर वक्फ का कंट्रोल ले लेते और बताते कि वक्फ में कुछ काम ठीक से नहीं हो रहे हैं। वक्फ के कंट्रोल को अपने हाथों में लेने से साफ जाहिर है कि वह मुस्लिमों की माली हालत को खराब करना चाहते हैं। हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की मांग पर कहा, “मुझे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर मैने भड़काया है तो हम जैसे लोगों को गिरफ्तार कर लें, लेकिन हमारे बच्चे कंट्रोल से बाहर हो जाए तो जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। उलेमा बच्चों को कंट्रोल में रखते हैं और उन्हें हिदायत दी गई है कि कानून का पालन करें। बजरंग दल एक आतंकी संगठन है, जो देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है। आरएसएस और बजरंग दल देश का नुकसान पहुंचा रहा है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading