23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हाथरस में भीषण सड़क हादसा, 10 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल

हाथरस (उत्तर प्रदेश), 7 सितंबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मीतई गांव के पास रोडवेज की बस ने एक ओवरलोडेड मैक्स पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप में 30-35 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग एक ही परिवार के रिश्ते-नातेदार थे और आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के रहने वाले थे। वे मुकुंद खेड़ा में किसी परिजन की तेरहवीं में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही हाथरस के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि जारी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जनपद हाथरस में बस और मैक्स गाड़ी में टक्कर से हुई दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित गति से बचाव एवं राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading