28.5 C
Jabalpur
October 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

फ्रांस में कोविड-19 के दैनिक मामले दो महीने में सबसे अधिक

पेरिस, 21 जनवरी | फ्रांस में कोरानावायरस मामलों की संख्या इस वक्त 26,784 बताई जा रही है, जो पिछले दो महीने के दैनिक मामलों में सर्वाधिक है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया, 18 नवंबर, 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 28,393 मामले दर्ज किए गए थे।

इस बीच, देश में कोरोना से हुई मौतों की दैनिक संख्या में भी इजाफा हुआ है। यहां एक ही दिन में 310 लोगों की जानें गई हैं।

इस वक्त, कुल 25,686 लोग अस्पतालों में एडमिट हैं, जिनमें से 2,852 आईसीयू में हैं। दोनों ही आंकड़ों में क्रमश: 119 और 13 की संख्या में इजाफा हुआ है।

फ्रांस में अब तक कोरोना के 2,965,117 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 71,652 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शनिवार से यहां रात के आठ बजे के स्थान पर शाम के छह बजे से ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया है ताकि इस कदम से वायरस को रोकने में कुछ हद तक मदद मिल सके।

अन्य ख़बरें

नवंबर में किम जोंग उन से मुलाकात कर सकते हैं ट्रंप, एशिया यात्रा के दौरान बैठक के दिए संकेत

Newsdesk

पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे ‘लंग नोड्यूल’ की सर्जरी

Newsdesk

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने नए हमले का दावा क‍िया, तेहरान ने बातचीत में मदद की पेशकश की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading