23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

14 साल बाद प्रियदर्शन संग लौटे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की दिखाई पहली झलक

मुंबई, 9 सितंबर। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में स्मार्ट और हैंडसम लुक्स से अभिनेत्रियों के दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार आज 57 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूत बंगला’ की पहली झलक शेयर की। अक्षय ने ‘एक्स’ पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। तस्वीर में अक्षय एक कटोरी में दूध पीते हुए नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर एक काली बिल्ली खड़ी है। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ”साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न ‘भूत बंगला’ के फर्स्ट लुक के साथ! मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस ड्रीम कोलैबोरेशन को काफी समय हो गया है। इस जर्नी को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैजिक के लिए बने रहें!” फिल्म की ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की गई और यह 2025 में रिलीज होगी। अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जिनमें ‘हेरा फेरी’, ‘दे दना दन’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इससे पहले,बॉलीवुड के एक्शन हीरो और सुपरस्टार अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अपने नए प्रोजेक्ट का संकेत दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी अपकमिंग फिल्म की पहली झलक भी दिखाई, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया था। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “गणपति बप्पा मोरया, आज के दिन से बेहतर दिन और क्या हो सकता है, जब आप कुछ खास होने का संकेत दें। मेरे जन्मदिन पर इसका खुलासा होगा। इंतजार करिए।” अक्षय के पास कई फिल्में हैं, जिनमें ‘सिंघम अगेन’, ‘स्काई फोर्स’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘शंकरा’ और ‘हेरा फेरी 3’ शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

पेड्डी’ में अपने किरदार की चर्चा से खुश हैं जाह्नवी कपूर, बोलीं- ‘इसी तरह के रोल की तलाश थी

Newsdesk

Leave a Comment