32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीटेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

व्हाट्सएप का नया फीचर सामने आया, लाइक कर सकेंगे स्टेटस

नई दिल्ली, 9 सितंबर। मैसेज, वीडियो या फोटो भेजने के लिए बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। समय बदला तो लोगों को इसके जरिए कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा भी मिली। इसी बीच व्हाटसअप के बढ़ते यूजर्स को देखते हुए कंपनी आए दिन एक से एक नए फीचर लेकर आ रही है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने स्टेटस में एक और फीचर जोड़ा है, ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो सके। दरअसल, पहले आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को देख सकते थे या मन होने पर उस पर रिप्लाई कर देते थे। अब कंपनी ने इसमें एक नया फीचर ऐडऑन किया है। जिससे अब आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को लाइक कर सकते हैं। यह फीचर पहले से मौजूद रिप्लाई बटन के बगल में एक दिल के आकार के आइकन के रूप में दिखाई देगा। व्हाटसअप स्टेटस के नीचे रिप्लाई के ऑप्शन के बगल में एक दिल का इमेज बना होगा, जहां क्लिक करके आप किसी के व्हाटसअप स्टेटस को लाइक कर पाएंगे। व्हाटसअप स्टेटस को लाइक करते ही दिल का कलर ग्रीन हो जाएगा। इसके साथ ही जिस यूजर के स्टेटस को आप लाइक करेंगे, वह जब अपना स्टेटस पर यह देखने के लिए क्लिक करेगा कि उसका स्टेटस किस-किस ने देखा तो उसके स्टेटस पर ग्रीन कलर में दिल का इमोजी फ्लोट होते हुए नजर आएगा। एंड्रॉइड, आईओएस और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाटसअप को डाउनलोड कर संदेश का आदान-प्रदान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस एप्लिकेशन की शुरुआत 2009 में हुई थी, तब से यह दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। व्हाट्सएप में संदेश भेजने के अलावा वीडियो और वॉइस कॉल, ग्रुप चैट की भी सुविधा है। इसके अलावा यूजर्स के मैसेज और कॉल को सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन भी प्रदान की जाती है। व्हाट्सएप का उपयोग दुनियाभर में किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Newsdesk

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading