23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एकजुट होकर बढ़ रहा आगे : अरुण साव

रायपुर, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेर‍िका में द‍िए गए बयान की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है’। दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। वहां उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा क‍ि महिलाओं को हर काम करने की आजादी होनी चाहिए, लेक‍िन भाजपा और आरएसएस का मानना है कि महिलाओं को पारंपरिक भूमिकाओं तक ही सीमित रहना चाहिए। राहुल के इस बयान पर अरुण साव ने आईएएनएस से कहा, राहुल गांधी को देश की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार के बारे में पता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार माताओं और बहनों के सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। महिला आरक्षण भी हम लेकर आए हैं। माताओं और बहनों के सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। अरुण साव ने कहा, उल्टा यह है कि कांग्रेस पार्टी ने माताओं व बहनों के साथ हमेशा अन्याय किया, उनकी उपेक्षा की। उनकी पार्टी में माताओं और बहनों का सम्मान नहीं है। हाल-फिलहाल में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं। राहुल गांधी को उसकी चिंता करने की जरूरत है। वहीं, राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि भारत में कोई भी भाजपा और प्रधानमंत्री से नहीं डरता है। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, डर और भय से सत्ता चलाना कांग्रेस पार्टी की आदत रही होगी। आज देश एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका-साथ सबका विकास’ के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है। गौरतलब है क‍ि राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। उन्होंने डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों से बात की और उनके सवालों के जवाब द‍िए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment