September 17, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्सव्यापार

ऐतिहासिक ऊंचाई पर शेयर बाजार : सेंसेक्स पहली पार 50,000 के पार

मुंबई, 21 जनवरी | देश के शेयर बाजार ने गुरुवार को फिर एक इतिहास रचा। सेंसेक्स पहली बार 50,000 के पार पार चला गया और निफ्टी भी 14,700 के ऊपर नई उंचाई पर है। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकतों और घरेलू बाजार में निवेशकों के तेजी के रुझानों से शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार में मजबूती बनी हुई थी। सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 50,100 के उपर चला गया और निफ्टी में भी 90 अंकों की बढ़त रही। सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे पिछले सत्र से 298.06 अंकों यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 50,90.18 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 89.55 अंकों यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 14,734.25 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 304.45 अंकों की बढ़त के साथ 50,096.57 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 50,126.73 तक उछला जबकि निचला स्तर 49,964 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 86.25 अंकों की बढ़त के साथ 14,730.95 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 14,737.65 तक उछला जबकि निचला स्तर 14,695.25 रहा।

अन्य ख़बरें

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- ‘सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां

Newsdesk

तेलंगाना में निवेश के लिए सिंगापुर की कंपनियों को सीएम रेवंत रेड्डी का न्योता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading