19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मुंबई में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग कर रही हैं मृणाल ठाकुर

मुंबई, 10 सितंबर। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने खुलासा किया कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग के लिए मुंबई वापस आ गई हैं। मृणाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ के ‘स्टोरी सेक्शन’ पर अपनी वैनिटी वैन की मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। तस्वीर पर “मुंबई मेरी जान” और “सन ऑफ सरदार 2” लिखा था। बैकग्राउंड स्कोर में पंजाबी एमसी का गाना “ढोल जगीरो दा” बज रहा था। “सन ऑफ सरदार 2” अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित 2012 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म “सन ऑफ सरदार” का सीक्वल है। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस दूसरी फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त भी हैं। मृणाल हाल ही में स्कॉटलैंड से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। अब वह गणेश चतुर्थी पर भी काम कर रही हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ड्रेसिंग टेबल, आईने और कुर्सी की तस्वीर साझा की। मृणाल ने तस्वीर को मोनोक्रोम में पोस्ट किया और लिखा, “गणेश चतुर्थी पर काम जारी है! बहुत ज्यादा ‘फोमो’ हो रहा है। दोस्तों, मेरी तरफ से आप लोग एक एक्स्ट्रा मोदक लीजिएगा। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।” मृणाल ने यह नहीं बताया कि वह किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि, उनकी आने वाली फिल्मों में ‘पूजा मेरी जान’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में टेलीविजन शो “मुझसे कुछ कहती है…ये खामोशियां” से की थी। वह “अर्जुन”, “कुमकुम भाग्य” जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वह “नच बलिए 7” में भी भाग ले चुकी हैं। मृणाल वेबसीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ का भी हिस्सा थीं। उन्होंने ‘लव सोनिया’, ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘धमाका’, ‘सीता राम’, ‘पिप्पा’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने आखिरी बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित हाल ही में रिलीज हुई साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक कैमियो भूमिका निभाई थी।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading