23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी की आदत बन गई : अमित शाह

नई दिल्ली,11 सितंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना उनकी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। अमित शाह ने इसके साथ ही आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में जेकेएनसी के देश विरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।” उन्होंने आगे कहा , “भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गांधी की विभाजनकारी सोच को दर्शाता है।” आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए अमित शाह ने आगे कहा, “राहुल गांधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment