36.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

अच्छे और खराब बैक्टीरिया में संतुलन बनाने का काम करते हैं प्रोबायोटिक्स, रोज लेते हैं तो जान लें यह बात

नई दिल्ली, 14 सितंबर । अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि रात का खाना डाइजेस्ट नहीं हुआ है जिसके चलते पेट में गैस और पेट दर्द की समस्या हो रही है। उन लोगों में यह समस्या खराब खानपान की वजह से होती है। खराब खानपान की वजह से पेट से संबंधित समस्या पैदा होती है। जैसे कि पेट दर्द, गैस और कब्ज। फिर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए प्रोबायोटिक्स लेने की सलाह दी जाती है। अब सवाल यह है कि प्रोबायोटिक्स है क्या और यह कैसे काम करता है? क्या इसे रोज लिया जाए? अगर लिया जाए तो होगा क्या? प्रोबायोटिक्स एक बैक्टीरिया है जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। इससे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। सप्लीमेंट के तौर पर भी ले सकते हैं। इसके अलावा दही, छाछ, पनीर के माध्यम से भी प्रोबायोटिक आपके शरीर में प्रवेश करता है। लेकिन, ऐसा कोई रिसर्च नहीं हुआ है, जिसमें यह दावा किया जाए कि प्रोबायोटिक्स शरीर के लिए हमेशा फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप इसे रोज लेते हैं तो आपको कुछ समस्या हो सकती है। खासतौर पर इसे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए। डॉ. पल्लवी मेहता बताती हैं कि प्रोबायोटिक्स हमारे पाचन तंत्र में मौजूद बैक्टीरिया के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर इनका बैलेंस सही तरीके से हो तो डायरिया, कब्ज जैसे लक्षण दूर रहते हैं। दस्त के दौरान प्रोबायोटिक लेने से राहत मिलती है। क्योंकि, दस्त के दौरान शरीर के अच्छे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं, शरीर में अच्छे बैक्टीरिया के लिए प्रोबायोटिक लिए जाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा, पाचन तंत्र में हेल्थी बैक्टीरिया होते हैं। खाना पचाने के लिए यह काफी जरूरी होते हैं। बाजारों में मिलने वाले प्रोबायोटिक सप्लीमेंट में हेल्थी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। शरीर में अच्छे बैक्टीरिया तब कम होने लगते हैं जब हम ज्यादा एंटीबायोटिक दवाएं लेते हैं, ऐसे में अच्छे बैक्टीरिया के लिए प्रोबायोटिक्स लेने की सलाह दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विदेश में कई ऐसे मामले सामने आए जब प्रोबायोटिक खाने के बाद शरीर में नुकसान भी देखे गए। लोगों के खून में फफूंद फैलने के मामले सामने आए। खासतौर पर उन लोगों में भी समस्या पैदा हुई जो शारीरिक तौर पर स्वस्थ हैं और एंटीबायोटिक लेने के बाद प्रोबायोटिक लिया। जिससे उन्हें समस्या हुई। अपने पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए उन्हें दूसरे विकल्प पर विचार करना पड़ा। वहीं, पाचन की समस्या के दौरान प्रोबायोटिक बच्चों को लेने से मना किया गया है। उन पर इसका असर नहीं होता है। अगर पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप प्रोबायोटिक लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

अन्य ख़बरें

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

Newsdesk

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

Newsdesk

गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading