22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू

वाराणसी, 17 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचकर उनका दर्शन पूजन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन से जुड़े आयोजनों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को ही पहुंच गए थे। वाराणसी में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच सीएम योगी ने अपने तय कार्यक्रम को जारी रखते हुए पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका और बाबा की श्रद्धापूर्वक आरती की। इसके बाद सीएम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और धाम में स्थित ज्ञानवापी कूप के पास स्थित निकुंभ विनायक की आरती उतार कर विधि विधान से पूजन किया। विश्वनाथ धाम में ही सीएम योगी ने हवन पूजन करके पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। गौरतलब है कि सीएम योगी का वाराणसी दौरा विकास के लिहाज से हर बार खास होता है। सीएम ने इस बार भी जमीन पर चल रही योजनाओं की जानकारी ली और उनका स्थलीय निरीक्षण करके किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। रात को सीएम ने बाढ़ की तैयारियों की जानकारी ली, बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछा।

अन्य ख़बरें

मझौली के विष्णु वराह मंदिर के अतिक्रमण तीन महीने में हटाने होंगे

Newsdesk

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Comment