23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

दानिश ने देव बनकर की फर्जी शादी, फिर युवती का कराया गर्भपात, गिरफ्तार

पूर्वजों की मुक्ति के लिए कौओं को ही क्यों खिलाते हैं भोजन? गरुण पुराण में एक गहरा रहस्य

गाजियाबाद, 17 सितंबर। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना में हापुड़ के एक थाने से जीरो एफआईआर ट्रांसफर हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दानिश नाम के एक युवक ने देव बनकर युवती से करीब डेढ़ साल पहले दोस्ती करने और गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित एक होटल में ले जाकर झूठी शादी करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती को डासना इलाके के एक मकान में रखा था। जब युवती गर्भवती हो गई तो दानिश ने उसे दवा देकर गर्भपात भी करवा दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन की और दानिश ऊर्फ देव को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर से एक जीरो एफआईआर थाना साहिबाबाद को ट्रांसफर हुई थी। इसमें 12 सितंबर को मामला दर्ज कर लिया गया था। एफआईआर के मुताबिक थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ निवासी पीड़िता ने बताया था कि लगभग 1.5 वर्ष पहले उसकी गाजियाबाद के धौलाना निवासी देव (दानिश) नामक युवक से दोस्ती हुई थी। उसके द्वारा अप्रैल 2023 में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर मंगलसूत्र पहनाकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि उसके बाद में दानिश पीड़िता के साथ विवाह करके डासना में एक किराए के मकान में रहने लगा था। पीड़िता के गर्भवती हो जाने पर दानिश ने उसे कोई गोली खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। उसी दौरान पीड़िता को पता चला कि जो उसके साथ रह रहा है, वो व्यक्ति देव नहीं, दानिश है। रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जुलाई में पीड़िता दानिश के घर पंहुची, तो उसके घर वालों ने मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तथ्यों की गहनता से छानबीन की जा रही है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading