23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम योगी आज गाजियाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

गाजियाबाद, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए गाजियाबाद आ रहा हैं। सीएम योगी हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही सीएम योगी युवाओं को मोबाइल और टैबलेट भी वितरित करेंगे। जिला प्रशासन गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। सभी परियोजनाएं पुलिस, जीडीए, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल निगम, शिक्षा विभाग से जुड़ी हैं। गाजियाबाद के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों दिशा निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांच लेयर में सिक्योरिटी के अरेंजमेंट किए गए हैं और करीब 1000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को देखते हुए आज कई मार्गों पर डायवर्सन भी लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि रोजगार मेला में 100 से ज्यादा कंपनियां मौजूद रहेंगी और 15,000 के करीब युवाओं को इसमें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। 18 साल से लेकर 40 साल की उम्र तक के लोग इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हाईस्कूल से स्नातक और आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भी इसमें रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी डिग्री और योग्यता के हिसाब से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि कुछ दिनों में ही गाजियाबाद की सीट पर उपचुनाव होना है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading