23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारत, चीन को पछाड़ ग्लोबल एमएससीआई आईएमआई इंडेक्स में बना छठा सबसे बड़ा बाजार

नई दिल्ली, 19 सितंबर। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इस कारण से अब भारत एमएससीआई ऑल कंट्री वर्ल्ड इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (एसीडब्ल्यूआई आईएमआई) में चीन को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार बन कर उभरा है। इस ग्लोबल इंडेक्स में दुनियाभर के पूंजीगत बाजारों के प्रदर्शन को ट्रैक किया जाता है। इसमें लार्जकैप के साथ मिडकैप शेयरों को भी शामिल किया जाता है। एमएससीआई एसीडब्ल्यूआई आईएमआई इंडेक्स में भारत का वेटेज अगस्त में 2.35 प्रतिशत था, जो कि चीन के वेटेज 2.24 प्रतिशत से 11 आधार अंक ज्यादा है। चीन की हिस्सेदारी इस इंडेक्स में 2021 के उच्चतम स्तर से करीब आधी हो गई है। वहीं, भारत की हिस्सेदारी इस दौरान दोगुनी हो गई है। भारत का वेटेज इस इंडेक्स में फ्रांस से बेहद मामूली अंतर 3 आधार अंक से ज्यादा है। इस महीने की शुरुआत में भारत एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट (ईएम) आईएमआई इंडेक्स में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत का वेटेज सबसे अधिक हो गया था। एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट आईएमआई इंडेक्स में दुनिया के 24 उभरते हुए बाजारों के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का शामिल किया जाता है। मौजूदा समय में भारत एमएससीआई ईएम आईएमआई इंडेक्स में सबसे बड़ा उभरता हुआ बाजार है। वहीं, एमएससीआई एसीडबल्यूआई आईएमआई इंडेक्स में छठा सबसे बड़ा बाजार है, जो दिखाता है कि वैश्विक निवेश जगत में भारत का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर के अहम बाजारों में भारत का वेटेज बढ़ने की एक अहम वजह अर्थव्यवस्था का तेजी से आगे बढ़ना, अच्छी आर्थिक स्थिति, महंगाई नियंत्रण में होना और सरकार की ओर से वित्तीय अनुशासन बनाए रखना है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। 2024-25 में इसके 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading