23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ लेंगे मुकेश अहलावत, बोले- मैं उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

नई दिल्ली, 20 सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट मंत्रियों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। आतिशी की कैबिनेट में सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत को जगह दी गई है। वह भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत ने पार्टी के इस फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।” मुकेश अहलावत ने आगे कहा, “मैं जनता के बीच में जाऊंगा और उनसे पूछूंगा कि अरविंद केजरीवाल ने अपना काम ईमानदारी के साथ किया है या नहीं। हमारे नेता केजरीवाल को लोग पसंद करते हैं, हमारा प्रयास रहेगा कि दिल्ली की जनता उन्हें फिर से वोट दे और अगली बार केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए।” आप विधायक मुकेश अहलावत ने कहा, “मैंने जैसे विधायक के रूप में काम किया है, मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने काम को आगे भी वैसा ही करूंगा। अगर मुझे नई जिम्मेदारी मिली है तो दोनों को बखूबी निभाएंगे।” आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर (मंगलवार) को आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी ने आतिशी का नाम मुख्यमंत्री पद के ल‍िए प्रस्तावित क‍िया और उन्‍होंने एलजी के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश क‍िया। आतिशी शेष कार्यकाल के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगी। एलजी सचिवालय के एक सूत्र के अनुसार, वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे एक आधिकारिक नोट में 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के शपथ ग्रहण की तिथि प्रस्तावित की है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading