September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार : जितिया पर्व की खुशी मातम में बदली, तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत

औरंगाबाद, 26  सितंबर। बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण और मदनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जितिया पर्व की खुशी मातम में बदल गई। दो अलग-अलग घटनाओं में आठ बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में सात लड़कियां हैं। सभी मृतकों की उम्र 9 से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बारुण थाना क्षेत्र के इटहट गांव के ही तालाब में जितिया पर्व को लेकर गांव की महिलाएं अपने बच्चों को लेकर शाम में स्नान करने गई थी। इसी दौरान चार बच्चियां तालाब के गहरे पानी में चली गई, जिससे उनकी मौत हो गई। बारुण के थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान निशा कुमारी, अंकु कुमारी, चुलबुल कुमारी और अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में बच्चे अपनी मां के साथ तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे। उन्हें डूबते देख कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लोगों ने बच्चों को किसी तरह गहरे पानी से निकालकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन, चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो सगी बहनें भी हैं। मृतकों की पहचान अंकज कुमार, सोनाली कुमारी, नीलम कुमारी और राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी के रूप में की गई है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading