19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हाथरस में स्कूल की ‘तरक्की’ के लिए दी गई 11 साल के बच्चे की बलि, 5 आरोपी गिरफ्तार

हाथरस, 27 सितंबर। यूपी के हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र में बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने घिनौनी घटना का खुलासा किया है। जानकरी के अनुसार, स्कूल की तरक्की के लिए तांत्रिक क्रिया के तहत कृतार्थ की बलि दी गई। सहपऊ पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना रासगवां गांव स्थित एक आवासीय स्कूल डीएल पब्लिक स्कूल से संबंधित है। दूसरी कक्षा के छात्र कृतार्थ कुशवाहा (11 साल) की हत्या गला दबाकर की गई थी। छात्र का शव स्कूल प्रबंधक की कार से बरामद किया गया था। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक के पिता कृष्ण कुमार की ओर से 23 सितंबर को सहपऊ थाना में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए थाना सहपऊ पुलिस को निर्देश दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राम प्रकाश सोलंकी, दिनेश बघेल, जशोधन सिह उर्फ भगत, लक्ष्मण सिंह, और वीरपाल सिंह उर्फ वीरू शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इस घटना की जड़ स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल के पिता जशोधन सिंह से है, जो तंत्र-मंत्र करता था। स्कूल प्रबंधक और उसके पिता ने बच्चे की हत्या इसलिए की क्योंकि उनका मानना था कि बच्चे की बलि देने के बाद उनका स्कूल और काम धंधा अच्छा चलने लगेगा। उन्होंने स्कूल की तरक्की के लिए तांत्रिक क्रिया के तहत कृतार्थ की बलि दी। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि यह एक भयानक और निंदनीय कृत्य है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले में अब आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है, आगे की जांच जारी है। मृतक छात्र के परिजनों ने बीते दिनों एसपी कार्यालय का भी घेराव किया था। हाथरस एसपी से छात्र के परिजनों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की थी। इस दौरान बड़ी संख्या महिलाएं भी मौजूद थीं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading