21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में रणबीर कपूर ने मारी एंट्री

Ranbir Kapoor enters the world of fashion and lifestyle

 मुंबई, 28 सितंबर। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर 42 साल के हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग से इतर कुछ अलग करने का फैसला कर लिया है। वो अब बिजनेसमैन बन गए हैं। 42वें जन्मदिन पर उन्होंने अपना लाइफस्टाइल ब्रांड एआरकेएस लॉन्च किया। रणबीर की मां नीतू कपूर ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लाइफस्टाइल ब्रांड के बारे में बताया। नीतू ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा कर लिखा, ‘बेटा, भाई, पति, पिता और अब एक संस्थापक। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर’। इसके साथ उन्होंने रणबीर के ब्रांड का नाम उजागर किया है और लिखा है, ‘उम्मीद है कि इस ब्रांड का जन्म जन्मदिन के इस मौके को और भी खास बना देगा’। बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड डायरेक्टर करण जौहर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में रणबीर की एक तस्वीर शेयर कर इसका ऐलान किया। उन्होंने एनिमल एक्टर की नई पारी की जानकारी फैंस को दी। करण का कपूर फैमिली से खास रिश्ता है वो आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं। उन्होंने एक तस्वीर पर लिखा, “आपने इस अदाकार को सिनेमा के पर्दे पर जादू बिखेरते देखा है इसकी शानदार एक्टिंग भी देखी है…अब आप तैयार हो जाएं रणबीर के जीवनशैली को दर्शाती खूबसूरत दुनिया में। देखते रहिए और इस जगह को और अधिक जानने के लिए ‘एआरकेएस’ पर नज़र जमाए रखें”। द ग्रेट शो मैन राज कपूर के पोते रणबीर ने ‘एनिमल’ की जबरदस्त सफलता के बाद बॉलीवुड में मजबूती से पैर जमा लिए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार इस फिल्म ने दुनिया भर में 915 करोड़ रुपये कमाए। ‘एनिमल’ से पहले रणबीर ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। वो भी काफी सफल फिल्म रही थी। उसने दुनियाभर में 223 करोड़ रुपए कमाए थे। अभिनेता जल्द ही संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और ‘संजू’ के सह-कलाकार विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के बाद आलिया और रणबीर की स्क्रीन पर दर्शक दोबारा देखेंगे।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading