24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

2 अक्टूबर : पीएम मोदी ने किया महात्मा गांधी को नमन, लाल बहादुर शास्त्री को भी दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। पीएम मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को शत-शत नमन किया। 2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। पीएम मोदी ने शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।” पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की। इसके अलावा पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए एक और पोस्ट में लिखा, “देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।” वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी 2 अक्टूबर को नई दिल्ली के राजगढ़ में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी एक्स पर पोस्ट के जरिए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “गांधी जयंती के मौके पर, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनकी अहिंसा, सत्य और एकता की सीख हमें हर दिन प्रेरित करती है। आइए हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज बनाने का संकल्प लें, जो उनके भारत के सपने को साकार करे। हम हमेशा अहिंसा और सबके प्रति सहिष्णुता के रास्ते पर चलें। जय हिंद!” बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। बापू के आदर्श एवं उनके विचार हमें प्रेरणा देते हैं। हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए तथा उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। बापू के दिखाए मार्ग और उनकी सीख से समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहेगा, देश आगे बढ़ेगा।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “सादगी और राष्ट्र प्रेम के उत्कृष्ट उदाहरण, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading