32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएम मोहन यादव ने शुरू किया ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान

भोपाल, 2 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को ‘सबकी योजना, सबका विकास’ नामक अभियान का आगाज किया। इस अभियान को पंचायतों के समावेशी विकास के मकसद से देशभर में उतारा जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर की पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “पंचायतें हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे जमीनी और सशक्त इकाई हैं। ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतारने और गांवों के सुनिश्चित विकास में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर से देशभर के गांवों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ नामक योजना शुरू की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर के गांवों को विकास के केंद्र बिंदु में लेकर आना है।” उन्होंने आगे कहा, “मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव को इस योजना के माध्यम से समग्र विकास का फायदा मिलने वाला है। इसके अंतर्गत देशभर के सभी पंचायतों को अपनी विकास की योजना को तैयार करना है। इससे समावेशी विकास का मॉडल बनेगा। पंचायती राज मंत्रालय ने इसे सतत विकास के साथ जोड़ने का काम किया है, ताकि देशभर के पंचायतों का विकास सुनिश्चित हो सके।” उन्होंने कहा, “इस अभियान के अंतर्गत गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, विकास, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश में चारो ओर विकास की बयार बहाई जा सके। मेरा प्रदेश के सभी लोगों से आग्रह है कि वो इस संबंध में होने वाली ग्राम सभा की बैठक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ग्राम सभा में आपकी सक्रिय भागीदारी विकास को जमीन पर उतारने का काम करेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में एक तरह से हमारी आहुति साबित होगी।” मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा, “आइए हम सभी मिलकर ‘सबकी योजना, सबका विकास’ योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ अवधारणा को जमीन पर उतारने का काम करें

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading