22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

महिला टी20 विश्व कप: क्यों जीत के बाद भी बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन?

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। महिला टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के इरादे से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया यूएई में मैदान में है। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत भी अच्छी की है और वार्म-अप मैच में पहले वेस्टइंडीज और फिर दक्षिण अफ्रीका को हराया। लेकिन इस खुशी के मौके पर भी टीम थोड़ी परेशान है, और वजह है फ्लॉप टॉप ऑर्डर। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की शुरुआती तीन मुख्य बल्लेबाज हैं। टूर्नामेंट में इनका बल्ला चलना टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बड़ी टीमों के खिलाफ टीम इंडिया पूरी तरह इन बल्लेबाजों पर निर्भर होगी। लगातार दोनों वार्म-अप मैचों में इन बल्लेबाजों का खामोश बल्ला टीम की टेंशन बढ़ा सकता है। हालांकि, गेंदबाजों और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने कमान संभाली और टीम को जीत दिलाई जरूर लेकिन खिताब जीतने के लिए इतना काफी नहीं होगा। भारत की महिला टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि हरमनप्रीत सेना की नजर विश्व कप पर होगी। ये टीम इस खिताब से पिछली बार बेहद करीब से चूक गई थी, लेकिन उस वक्त कहीं न कहीं नॉकआउट मुकाबले का दबाव टीम इंडिया पर हावी हो गया था। मगर, इस बार यह टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। टीम के कोच विश्व कप की तैयारियों को लेकर आश्वस्त हैं, जबकि टीम की कप्तान का मानना है कि उनके पास टी20 विश्व कप के लिए एक सर्वश्रेष्ठ टीम है। टूर्नामेंट में ग्रुप ए में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं। आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला टीम वैश्विक मंच पर अपना दबदबा बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। पिछले कुछ आंकड़े और प्रदर्शन के आधार पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली ये सेना इस बार खिताब के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading