32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारत में 9.5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है वेतन, नौकरी छोड़ने की दर में आएगी गिरावट : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। भारत में वेतन 2025 में 9.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यह 2024 के अनुमान 9.3 प्रतिशत से 0.2 प्रतिशत ज्यादा है। एक रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस फर्म एओन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल इंडस्ट्रीज में वेतन दोहरे अंक यानी 10 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, वित्तीय संस्थाओं में वेतन 9.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो दिखाता है कि नियोक्ता प्रतिभाओं को महत्व दे रहे हैं। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और प्लेटफॉर्म में वेतन क्रमश: 9.9 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और सर्विसेज में वेतन 8.1 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी छोड़ने की दर में गिरावट होने का अनुमान है। 2022 में यह 21.4 प्रतिशत, 2023 में 18.7 प्रतिशत थी। इस साल यह 16.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एओन के भारत में पार्टनर और रिवार्ड सॉल्यूशंस के प्रमुख रूपंक चौधरी ने कहा कि यह स्टडी बताती है कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक हालातों के बीच भारत में बिजनेस आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है। यह लाइफ साइंस, रिटेल इंडस्ट्रीज और मैन्युफैक्चरिंग में अनुमानित वृद्धि से स्पष्ट होती है। यह स्टडी जुलाई और अगस्त में 40 इंडस्ट्री की 1,176 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण कर तैयार की गई है। फंड की ओर से कहा गया कि इस स्टडी का दूसरा चरण 2025 की शुरुआत में पब्लिश किया जाएगा, जिसमें दिसंबर और जनवरी में संग्रह किया हुआ डेटा होगा। भारत में वेतन बढ़ने की वजह अर्थव्यवस्था का तेज होना है। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading