22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

वेकेशन पर नेचर का आनंद ले रहे अभिनेता शाहिद कपूर

मुंबई, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। फैंस के लिए अभिनेता ने इसकी एक शानदार फोटो शेयर की है। इसमें उन्‍हें नेचर का मजा लेते देखा जा सकता है। शाहिद कपूर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपने जीवन से जुड़ी हर चीज शेयर करते रहते हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में देखा जा सकता है कि वह नेचर के बीच खड़े होकर शांत वातावरण का आनंद ले रहे हैं। इन तस्‍वीरों में अभिनेता ने ग्रे टी-शर्ट के साथ ग्रे स्वेटपैंट और ब्लैक हाफ जैकेट पहनी हुई है। शाहिद कैमरे के सामने मुस्‍कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इस तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘हैप्पी मॉर्निंग।’ बता दें कि अभिनेता ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर वह कहां पर वेकेशन बिता रहे हैं। हाल ही में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) में शामिल शाहिद कपूर ने मीडिया से दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, “मैं दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे डर है कि अगर दक्षिण भारतीय दर्शक मेरी डायलॉग डिलीवरी से खुश नहीं हुए तो क्या होगा? मैं कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता, हिंदी पर तो मेरी अच्छी पकड़ है।” जब उनसे पूछा गया कि दक्षिण की कौन सी भाषा की फि‍ल्म उन्हें खासतौर पर पसंद है, तेलुगु, तमिल, मलयालम या कन्नड़, तो अभिनेता ने इसके जवाब में कहा, ” मेरे लिए यह सब बराबर है, क्योंकि मैं इनमें से कुछ भी नहीं जानता। इसलिए अगर कोई भी साउथ का फिल्ममेकर मुझ पर भरोसा कर सकता है, मुझे ठीक से समझा सकता है और मेरे सारे सवालों का जवाब दे सकता है, तो मैं उनके लिए काम करने को तैयार हूं।” शाहिद जल्द ही फिल्‍म ‘देवा’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फि‍ल्म में शाहिद एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “यह एक एक्शन फि‍ल्म है। इसमें आपको जबरदस्‍त रोमांच देखने को मिलेगा, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि यह किसने किया। मैं इसमें एक एग्रेसिव किरदार निभा रहा हूं। यह एक बहुत बढ़िया फि‍ल्म है, अगर हम सही टीजर और ट्रेलर बनाएं तो यह आपको रोमांचित कर देगी। यह अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading